Sunday, September 8, 2019

कार्तिक ने बीसीसीआई ने बिना शर्त मांगी माफी

नई दिल्ली भारतीय टीम से बाहर चल रहे ने बॉलिवुड स्टार शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली टीम ट्रिनबैगो नाइटराइडर्स के ड्रेसिंग रूम से कैरेबियाई प्रीमियर लीग का मैच देखकर बीसीसीआई के केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने पर ‘बिना शर्त माफी ’ मांग ली है। कार्तिक आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान हैं। कार्तिक ड्रेसिंग रूम में ट्रिनबैगो की जर्सी में मैच देखते नजर आए। बीसीसीआई ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करके पूछा कि उनका केंद्रीय अनुबंध रद्द क्यो नहीं कर दिया जाए। कार्तिक ने अपने जवाब में कहा कि वह कोच ब्रेंडन मैकलम के अनुरोध पर पोर्ट ऑफ स्पेन गए थे और उनके कहने पर ही टीकेआर की जर्सी पहनकर मैच देखा। पढ़ें, कार्तिक ने पत्र में लिखा, ‘मैं इस यात्रा से पहले बीसीसीआई से अनुमति नहीं लेने के लिए बिना शर्त माफी मांगता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं दोहराना चाहता हूं कि मैंने टीकेआर की किसी गतिविधि में भाग नहीं लिया ओर ना ही कोई भूमिका निभाई।’ उन्होंने आश्वासन दिया कि बाकी मैचों में वह टीकेआर के ड्रेसिंग रूम में नहीं बैठेंगे। कार्तिक के इस माफीनामे के बाद प्रशासकों की समिति मामले को खत्म कर सकती है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LDcUBO

No comments:

Post a Comment