नई दिल्ली ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रारूप में भारतीय टीम के उपकप्तान को अब टेस्ट क्रिकेट में भी मौका दिए जाने की वकालत की जाने लगी है। पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली का कहना है कि रोहित को खेल के सबसे लंबे प्रारूप में बतौर ओपनर आजमाया जा सकता है। गांगुली का कहना है कि रोहित चूंकि खेल के बाकी प्रारूपों में भी यह भूमिका निभाते हैं इसलिए लाल गेंद से भी उन्हें यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। के इस फॉर्मेट में खराब फॉर्म ने रोहित का दावा और मजबूत किया है। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी मंगलवार को इशारा किया रोहित को बतौर सलामी बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में आजमाया जा सकता है। रोहित शर्मा ने अभी तक 27 टेस्ट मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने 1585 रन बनाए हैं। रोहित ने अपने टेस्ट करियर में तीन शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं लोकेश राहुल ने 36 टेस्ट मैचों की 60 पारियों में 2006 रन बनाए हैं। राहुल के नाम पांच शतक और 11 अर्धशतक हैं। हालांकि उनका हालिया फॉर्म काफी खराब रहा है। बीती 12 पारियों में से ह एक बार भी पचास का आकड़ा नहीं छू पाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 17.72 का रहा है। इन 12 पारियों में उन्होंने कुल मिलाकर सिर्फ 95 रन बनाए हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2A9AEIt
No comments:
Post a Comment