धर्मशाला उप कप्तान रासी वान डर डुसां ने बुधवार को कहा कि रविवार से यहां शुरू हो रही टी20 सीरीज में भारत के खिलाफ प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन दिखाने के लिए साउथ अफ्रीकी टीम आईपीएल के नियमित खिलाड़ी और डेविड मिलर पर काफी निर्भर होगी। फाफ डु प्लेसिस टेस्ट सीरीज के लिए भारत आएंगे इसलिए उनकी अनुपस्थिति में डि कॉक टीम के कप्तान होंगे। साउथ अफ्रीका के 50 ओवर के विश्व कप में लचर अभियान में वान डर दुसेन ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था और उन्हें अपने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण के एक साल से भी कम समय में उप कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई। वान डर डुसां ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा, ‘क्विंटन और डेविड ने भारत में काफी क्रिकेट खेला है। हम उनसे परिस्थितियों के बारे में काफी सवाल पूछेंगे और यह भी कि हमें किस तरह के गेंदबाजों का सामना करना पड़ेगा ताकि हम भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ तेजी से सामंजस्य बिठा सकें।’ उन्होंने कहा, ‘यहां आने के बाद हमने दो कड़े ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लिया और दो और ट्रेनिंग सत्र करने हैं। यहां काफी गर्मी और उमस है, बिलकुल डरबन जैसी। निश्चित रूप से यह फायदेमंद है कि हम यहां पहले मैच से एक हफ्ते पहले यहां पहुंचे।’ डुसां को लगता है कि कप्तानी से डि कॉक बेहतर खिलाड़ी ही बनेंगे। उन्होंने कहा, ‘क्विंटन उन खिलाड़ियों में से एक है जो उदाहरण पेश करते हैं। वह ज्यादा बातें नहीं करते लेकिन जब वह कुछ कहता है तो वह सचमुच काफी महत्वपूर्ण चीजें कहते हैं। उसने साउथ अफ्रीका के लिए काफी मैच जीते हैं और हर कोई इसके लिए उनका सम्मान करता है। मुझे पूरा भरोसा है कि कप्तानी से वह और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LsRd8K
No comments:
Post a Comment