नई दिल्लीधर्मशाला में पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद भारत बुधवार को पंजाब के मोहाली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगा। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए भी यह मैच काफी महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि पिछले कुछ मैचों में वह मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं और उन पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव बढ़ता जा रहा है। पिच और मौसममोहाली की पिच पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। एक बार फिर हाई स्कोरिंग मुकाबले की पूरी उम्मीद है। हालांकि इस पिच पर बाउंस भी रहता है, जिसका फायदा बोलर्स उठाने की कोशिश करेंगे। जहां तक मौसम की बात है तो आसमान साफ रहेंगे और दिन का तापमान अधिकतम 32 डिग्री तक जा सकता है, उमस होने के बावजूद बारिश की कोई आशंका नहीं है पढ़ें: कब खेला जाएगा भारत (IND) और साउथ अफ्रीका (SA) के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 का मैच?भारत (IND) और साउथ अफ्रीका (SA) के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 मैच बुधवार, 18 सितंबर को खेला जाएगा। भारत (IND) और साउथ अफ्रीका (SA) के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला कहां खेला जाएगा?भारत (IND) और साउथ अफ्रीका (SA)के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला मोहाली के पंजाब क्रिकेट असोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत (IND) और साउथ अफ्रीका (SA) के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 मैच कितने बजे शुरू होगा?भारत (IND) और साउथ अफ्रीका (SA) के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे शुरू होगा। भारत (IND) और साउथ अफ्रीका (SA) के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 मैच का लाइव स्कोरकार्ड आप कहां देख सकते हैं?भारत (IND) और साउथ अफ्रीका (SA) के बीच सीरीज के दूसरे टी-20 मुकाबले के सभी लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड आप nbt.in पर देख पाएंगे। टीमेंभारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, क्रुणाल पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, खलील अहमद, दीपक चाहर और नवदीप सैनी। दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डि कॉक (कप्तान), रॉसी वॉन डर डुसैन, टेम्बा बावुमा, जूनियर डाला, बजरेन फॉट्यूइन, बेयुरान हेड्रिक्स, रीज हैड्रिक्स, डेविड मिलर, एनरिक नोर्टजे, आंदिले फेहलुवायो, ड्वेन प्रीटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, जॉर्ज लिंडे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32RPsYL
No comments:
Post a Comment