Monday, September 16, 2019

T20I: स्कॉटलैंड ने बनाई तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी, नीदरलैंड्स हारा

लंदन स्काटलैंड ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 58 रन की जीत के दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी की। स्कॉटलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से और काइल कोएटजर ने साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 200 रन जोड़े। मुन्से ने नाबाद 127 रन की पारी खेली, जबकि कोएटजर ने 89 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 15 .1 ओवर में 200 रन की साझेदारी की। मुन्से ने 56 गेंद की अपनी पारी में 14 छक्के और 5 चौके मारे। उन्होंने 41 गेंद में अपना शतक पूरा किया। इसके बाद रिची बेरिंगटन ने 22 रन बनाए, जिससे टीम डबलिन में 3 विकेट पर 252 रन बनाने में सफल रही। 41 बॉल में शतक बनाने वाले मुन्स से पहले सिर्फ तीन खिलाड़ियों ने T20 इंटरनैशनल क्रिकेट में इससे कम गेंदों में शतक पूरा किया है और तीनों ने ही 35 गेंद में यह उपलब्धि हासिल की थी। कोएटजर ने 50 गेंद का सामना करते हुए 5 छक्के और 11 चौके जड़े। मुन्से ने अपनी इस पारी के दौरान एक ओवर में 32 रन भी जुटाए। एक ओवर में उनसे अधिक रन सिर्फ भारत के युवराज सिंह ने बनाए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्कों से 36 रन जुटाए थे। 253 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम कप्तान पीटर सीलार की नाबाद 96 रन की पारी के बावजूद सात विकेट पर 194 रन ही बना सकी। स्कॉटलैंड की ओर से एलेस्डेयर इवांस ने 19, जबकि एड्रियन नील ने 33 रन देकर 2-2 विकेट चटकाए। इस जीत से स्कॉटलैंड त्रिकोणीय सीरीज में शीर्ष पर पहुंच गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Qd4h6x

No comments:

Post a Comment