Wednesday, October 16, 2019

वनडे: महज 17 की उम्र में जड़ा दोहरा शतक

बेंगलुरु मुंबई के युवा बल्लेबाज बुधवार को प्रतिष्ठित में लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। जैसवाल ने यहां झारखंड के खिलाफ जारी विजय हजारे ट्रोफी के ग्रुप-ए के मैच में 203 रनों की दमदार पारी खेली और यह कीर्तिमान स्थापित किया। मौजूदा टूर्नमेंट में दोहरा शतक लगाने वाले जायसवाल दूसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले, विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमशन ने केरल के लिए खेलते हुए गोवा के खिलाफ नाबाद 212 रन बनाकर इतिहास रच दिया था। वह विजय हजारे टूर्नमेंट के एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। ‘क्रिकइंफो’ के अनुसार, इस पारी के साथ 17 वर्षीय जायसवाल लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले नौवें भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। भारतीय बल्लेबाजों द्वारा लिस्ट-ए में लगाए गए नौ दोहरे शतकों में से पांच वनडे में बनाए गए हैं। लिस्ट-ए वनडे मैच में रोहित शर्मा के नाम तीन और वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंडुलकर के नाम एक-एक दोहरा शतक हैं। विजय हजारे ट्रोफी में सबसे पहला दोहरा शतक पिछले सीजन उत्तराखंड के कर्णवीर कौशल ने जड़ा था। उन्होंने सिक्किम के खिलाफ 202 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Bi9m3m

No comments:

Post a Comment