धनंजय महापात्रा, नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को संकेत दिया कि 6 साल से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में चली आ रही उसकी निगरानी खत्म हो जाएगी। इस तरह एक बार फिर इस प्रभावशाली बोर्ड का कामकाज चुने हुए प्रतिनिधियों के संभालने का रास्ता साफ हो गया है। टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन सौरभ गांगुली आज (बुधवार) बीसीसीसीआई के नए अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभालेंगे। उनकी नई टीम ही बीसीसीआई के लिए फैसले लेगी। जस्टिस एस. ए. बोबडे और जस्टिस एल. नागेश्वर राव की बेंच ने प्रशासकों की समिति (CoA) से कहा कि बुधवार को जब बीसीसीआई के नवनियुक्त पदाधिकारी चार्ज संभाल लें तो वह अपना काम समेट लें। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस आर. एम. लोढ़ा की सिफारिशों के आधार पर बीसीसीआई के संचालन के लिए 2017 में प्रशासकों की समिति यानी कमिटी ऑफ ऐडमिनिस्ट्रेटर्स (CoA) का गठन किया था। पढ़ें, भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक गांगुली बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष होंगे, जिससे प्रशासकों की समिति का 33 महीने से चला आ रहा शासन खत्म हो जाएगा। बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए गांगुली का नामांकन सर्वसम्मति से हुआ है जबकि गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय सचिव होंगे। उत्तराखंड के महीम वर्मा नए उपाध्यक्ष होंगे। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरूण धूमल कोषाध्यक्ष और केरल के जयेश जॉर्ज संयुक्त सचिव का पद संभालेंगे। 2013 में आईपीएल के दौरान स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी के आरोपों के बाद सुप्रीम कोर्ट को बीसीसीआई के कामकाज में दखल देना पड़ा। दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड के कामकाज में पारदर्शिता लाने, भ्रष्टाचार खत्म करने समेत कई सुधारों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 22 जनवरी 2015 को जस्टिस आर. एम. लोढ़ा के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया। समिति ने उसी साल 14 जुलाई को अपनी रिपोर्ट सौंपी। देखें, की सिफारिशों को लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 30 जनवरी 2017 को पूर्व सीएजी विनोद राय के नेतृत्व और लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) रवि थोगडे व पूर्व क्रिकेटर डायना एडुल्जी की सदस्यता वाली प्रशासकों की समिति (CoA) का गठन किया। तब से CoA ही का कामकाज संभाल रही थी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2pJ1zca
No comments:
Post a Comment