Monday, October 14, 2019

गांगुली ने कुर्सी संभालने से पहले दिखाए तेवर

मुंबईटीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। वह निर्विरोध इस पर पर काबिज होने को तैयार हैं। मुंबई में नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने जिस अंदाज में सवालों के जवाब दिए, उससे तो ऐसा ही लगता है कि 'दादा' के तेवर प्रशासक के तौर पर भी देखने को मिल सकते हैं। क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के मौजूदा अध्यक्ष गांगुली ने ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर करीब 17 साल पहले अपनी टीशर्ट उतारकर लहराई थी। तब वह टीम के कप्तान थे। अब वह क्रिकेट प्रशासक के तौर पर अपनी बड़ी पारी शुरू करने जा रहे हैं और इस पद पर आक्रामकता से ज्यादा व्यवहार कुशलता, मजबूत प्रबंधन और कूटनीति की जरूरत होती है। पढ़ें, गांगुली से जब पूछा गया कि पद संभालने के बाद उनकी क्या प्राथमिकताएं होंगी तो उन्होंने उसी आक्रामकता भरे अंदाज में जवाब दिया, जिसके लिए वह पहले से मशहूर हैं। उन्होंने कहा, 'मेरी पहली प्राथमिकता फर्स्ट क्लास क्रिकेट को देखने की रहेगी। मैंने प्रशासकों की समिति (सीओए) से आग्रह किया था, लेकिन मेरी तब सुनी नहीं गई।' माना जा रहा है कि वह क्रिकेट प्रशासन में भी उसी अंदाज में रहेंगे, जैसे वह टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर गेंदबाजों से बातचीत करते थे। गांगुली को बेहद आक्रामक कप्तान माना जाता है और कहा जाता है कि वह अपने फैसले पर अड़िग रहते थे। अब बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर भी उनका वही अंदाज देखने को मिल सकता है। पढ़ें, क्यों उतारी थी टीशर्टनैटवेस्ट सीरीज के फाइनल में इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट पर 325 रन बनाए। भारत 326 रन के टारगेट का पीछा कर रहा था और और उसके 5 विकेट 146 रन तक गिर गए। कप्तान गांगुली ने इस मैच में 60 रन बनाए थे। बाद में मोहम्मद कैफ (87*) और युवराज सिंह (69*) की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया जो क्रिकेट इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़े मैचों में शुमार हो गया। गांगुली जीत के बाद उत्साहित होकर ड्रेसिंग रूम से निकले और टीशर्ट उतारकर लहरा दी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2nMdl53

No comments:

Post a Comment