नई दिल्ली साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले पीठ की समस्या के कारण टीम से बाहर हुए भारत के तेज गेंदबाज ने वापसी की शुरुआत कर दी है। वह हल्की रनिंग और वार्मअप एक्सरसाइज कर रहे हैं। दिवाली के बाद राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में नीतिन पटेल के देखरेख में को परखा जाएगा। इस मामले से संबंध रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि ग्रेट ब्रिटेन में डॉक्टर बुमराह में हो रहे सुधार से काफी खुश थे और अब उनकी पीठ को सर्जरी की जरूरत नहीं है। इस सूत्र ने बताया, 'बुमराह अब ऑटो-हील मोड पर हैं और उनकी पीठ अच्छी तरह से ठीक हो रही है। उन्होंने अभ्यास करना शुरू कर दिया है और कुछ हल्की एक्सरसाइज भी कर रहे हैं। दीपावली के बाद नीतिन की देखरेख में उनकी जांच की जाएगी।' सूत्र ने आगे बताया, 'चीजें अच्छी तरह से आगे बढ़ रही हैं जैसा की पहले स्टैस फ्रेक्चर में हुआ था जो स्वाभाविक रूप से ठीक हो गया था।' सूत्र से जब पूछा गया कि जब पीठ की समस्या अपने आप ठीक हो रही है तो उन्हें ग्रेट ब्रिटेन क्यों भेजा गया? इस पर उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन बुमराह को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता था। उन्होंने कहा, 'टीम प्रबंधन को लगा था कि उनके साथ जोखिम लेने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि न्यू जीलैंड दौरा भी है और अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप भी है। ऐसे में उनका 100 फीसदी फिट होना जरूरी है।' बुमराह के अलावा बीसीसीआई ने ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या को भी पीठ दर्द के इलाज के लिए लंदन भेजा था। हार्दिक का पुराना पीठ के निचले हिस्से में दर्द दोबारा उबर आया था, जिसके लंदन में डॉक्टरों ने उनकी पीठ के इस हिस्से की सर्जरी और हार्दिक स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/368Ceck
No comments:
Post a Comment