कराचीमुख्य कोच और चीफ सिलेक्टर कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों के रवैये से काफी निराश हैं जो अभ्यास से बचते हैं और जिनमें अनुशासन का अभाव है। पाकिस्तान को हाल ही में श्रीलंका ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में हराया। एक सूत्र ने कहा, ‘मिसबाह सबसे ज्यादा इस बात को लेकर खफा हैं कि मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता के तौर पर यह उनकी पहली सीरीज थी और कुछ खिलाड़ी प्रबंधन के निर्देश मानने को तैयार नहीं थे। उन्होंने फिटनेस के ऊंचे मानदंड बनाए रखने के लिए अभ्यास भी नहीं किया।’ सूत्र ने कहा, ‘वह (मिसबाह) निराश हैं कि कुछ खिलाड़ी अभ्यास को हल्के में ले रहे हैं और अनुशासन में भी सुधार नहीं है। वह कप्तान के रवैये से भी खुश नहीं हैं जो खराब समय में जिम्मेदारी लेने से बच रहे हैं।’ पढ़ें, एक अन्य सूत्र ने कहा कि मिसबाह तीन सीनियर खिलाड़ियों वहाब रियाज, इमाद वसीम और हैरिस सोहेल के रवैये से नाखुश हैं। मिसबाह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान हैं और हाल में उन्हें चीफ सिलेक्टर और मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31i2bT6
No comments:
Post a Comment