नई दिल्लीभारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट शनिवार से जेएससीए स्टेडियम में शुरू हो रहा है। ऐसी खबरें हैं कि रांची के ही रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी पहले दिन मैच देखने के लिए आ सकते हैं। यही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह हर बार की तरह इस बार भी भारतीय टीम को डिनर पार्टी के लिए फॉर्म हाउस पर बुला सकते हैं। धोनी के मैनेजर दिवाकर ने बताया कि धोनी के अकेले आने की संभावना है और वह रांची के बाहरी इलाके सिमालिया स्थित अपने फॉर्म हाउस में टीम को रात्रि भोज पर आमंत्रित कर सकते हैं। धोनी विश्व कप के बाद से टीम से दूर चल रहे हैं। उन्होंने आराम करने की बात कहते हुए विश्व कप के बाद से एक भी सीरीज में हिस्सा नहीं लिया है। पढ़ें- धोनी अपने बचपन के दोस्त और झारखंड के पूर्व कप्तान मिहिर दिवाकर के साथ शनिवार सुबह मुंबई से रांची आएंगे और वह मैच के पहले दिन मैच देखने के लिए आ सकते हैं। भारतीय टीम इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाए हुए है। विश्व कप के बाद से ही धोनी के संन्यास की खबरें जोरों पर हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के भावी अध्यक्ष सौरभ गांगुली कहा था कि वह दो बार के विश्व विजेता कप्तान से उनके भविष्य को लेकर बात करेंगे। पढ़ें- जेएससीए ने भेजा है न्योता झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नफीस खान ने बताया कि उन्होंने धोनी के परिवार के लिए निजी तौर पर निमंत्रण भेजा था। जेएससीए के अध्यक्ष नफीस ने कहा, 'हमने उनके परिवार के लिए निमंत्रण भेजा था। यह तो उनका ही स्टेडियम है। उनका स्वागत है।' धोनी अपने हरमू के घर से दो साल पहले अपने फार्महाउस में शिफ्ट हो गए थे जो रांची शहर से करीब 30 किलोमीटर दूरी पर है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JiROIT
No comments:
Post a Comment