Sunday, October 13, 2019

महिला मैराथन: अब कोसगेइ ने बनाया वर्ल्ड रेकॉर्ड

नई दिल्ली मैराथन दौड़ में यह सप्ताह केन्याई धावकों ने अपने नाम कर लिया है। शनिवार को इलियुड ने वियना में हुई मैराथन दौड़ में जहां 2 घंटे से भी कम समय में दौड़कर वर्ल्ड रेकॉर्ड अपने नाम किया, तो फिर उनकी हमवतन भी कहां पीछे रहने वाली थीं। रविवार को ब्रिगिड कोसगेइ ने शिकागो में का वर्ल्ड रेकॉर्ड अपने नाम किया। कोसगेइ ने 26.2 मील यानी 42.2 किलोमीटर (मैराथन दौड़) की दूरी 2 घंटे 14 मिनट और 4 सेकंड (2:14:4) में अपने नाम कर ली। शिकागो मैराथन की विजेता इस खिलाड़ी ने इस उपलब्धि के साथ अब महिला मैराथन का वर्ल्ड रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने यहां 16 साल पुराने ब्रिटिश रेकॉर्ड को तोड़ा। ब्रिटेन की पौला रैडक्लिफ ने 13 अप्रैल 2003 को लंदन मैराथन के दौरान वर्ल्ड रेकॉर्ड अपने नाम किया था। तब उन्होंने 2:15:25 का सयम निकाला था। कोसगेइ ने अप्रैल में लंदन में आयोजित हुई हाफ मैराथन का वर्ल्ड रेकॉर्ड भी अपने नाम किया था। उन्होंने यहां 1:04:28 सेकंड में तब वह हाफ के साथ पूरी की थी। इस बार शिकागो मैराथन में जब केसगेइ दौड़ीं, तो फिनिश लाइन पर वह अकेली ही थीं। नंबर 2 और 3 पर इथोपिया की धावक रहीं, जो उनसे करीब 5 मिनट की देरी पर फिनिश लाइन को छूं पाईं। नंबर 2 पर ऐबाबेल येशानेह ने 2:20:51 का समय जबकि गेलेटे बुर्का 2:20:55 4 सेकंड के करीबी अंतर से दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। जीत के बाद इस महिला धाविका ने कहा, 'दौड़ते हुए मेरे दिमाग में सिर्फ किपचोगे का ही नाम चल रहा था। शनिवार को जब मैंने उन्हें मैराथन में इतिहास रचते देखा, तो तभी से मैं खुद से यही कह रही थी कि कल मेरा दिन होगा।' उन्होंने कहा, 'मैं दूसरी किपचोगे बनना चाहती थी- महिलाओं की किपचोगे। मेरा ध्यान सिर्फ इसी पर था।' बता दें वियना मैराथन दौड़ में किपचोगे ने 1:59:40 घंटे में यह दौड़ पूरी कर मैराथन का नया इतिहास अपने नाम किया था। यह हालांकि आधिकारिक मैराथन रेकॉर्ड नहीं है क्योंकि यह ओपन कम्पटीशन नहीं था और किपचोगे ने रोटेटिंग पेसमेकर्स का उपयोग किया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2IPsYQn

No comments:

Post a Comment