कोलकाता अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने के बाद जब कोलकाता पहुंचे तो उनका शाही अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए गांगुली के विरुद्ध कोई नहीं है इसलिए उनका कुर्सी पर काबिज होना तय है। मंगलवार को ईडन गार्डन स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए इंतजार कर रहे थे। गांगुली एयरपोर्ट से जब स्टेडियम पहुंचे तो फूल मालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया गया। गांगुल को 'महाराज' भी बुलाया जाता है। उनका स्वागत भी कुछ महाराज की तरह ही किया गया। () के अधिकारियों ने फूल देकर उनका स्वागत किया। यहां गांगुली के स्वागत के लिए उनके फैन्स भी इकट्ठे थे। लोगों ने उनके साथ फोटो क्लिक करवाई। इस दृश्य ने 1996 कि यादें ताजा कर दीं जब गांगुली लॉर्ड्स के मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट में धुआंधार पारी खेलकर वापस लौटे थे। गांगुली ने कहा कि वह उपलब्धि बीसीसीआई चीफ बनने से 30 गुना बड़ी थी और वह उनके जीवन का अहम पल था। गांगुली ने कहा, 'मुझे खुशी है कि लोगों ने मुझपर भरोसा जताया। यह उसी तरह है जैसे कि कप्तानी संभालना। उस समय भारतीय क्रिकेट संकट में था और पिछले तीन सालों से बीसीसीआई के अंदर काफी उठापटक है।' बता दें कि गांगुली 10 महीने के लिए बीसीसीआई अध्यक्ष बनने जा रहे हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2IT9D0T
No comments:
Post a Comment