Sunday, October 13, 2019

जब संगीत से बनती थी सेंचुरी, सुरेश रैना ने खोले राज

नई दिल्लीधुरंधर क्रिकेटर इंडिया हैबिटेट सेंटर में नवभारत टाइम्स की ओर से आयोजित सेहत मेला 'आरोग्यम्' के मौके पर रविवार को पहुंचे और बेबाकी से कई मुद्दों पर बात की। तनाव दूर करने में संगीत के योगदान की चर्चा करते हुए रैना ने के ड्रेसिंग रूम की दिलचस्प बातें बताईं। उन्होंने कहा कि सचिन तेंडुलकर जब खेलते थे तब वह कई बार ड्रेसिंग रूम में कुछ चुनिंदा गाने बजाया करते थे। जब वह उन गानों को सुनकर बैटिंग करने जाते थे तो हमें यकीन रहता था कि आज सेंचुरी बनेगी और ज्यादातर समय ऐसा ही होता था। रैना ने यह भी बताया कि अलग-अलग दौर में ड्रेसिंग रूम में अलग-अलग गायकों के गाने चलाने का प्रचलन रहा है। सचिन मोहम्मद रफी के गाने सुनते थे तो किशोर कुमार के गाने लगा देते थे। इसी तरह नॉर्थ इंडिया से आने वाले प्लेयर, जिनमें युवराज सिंह और हरभजन सिंह शामिल हैं, पंजाबी गाने लगाकर थिरकते थे। अपनी सांसों को महसूस कीजिए आरोग्यम् में अपने सेशन के दौरान उमड़ी भीड़ को फिटनेस के टिप्स देते हुए रैना ने कहा कि आजकल लोगों का ज्यादातर समय मोबाइल पर बीत रहा है। उन्हें दिन भर में कुछ समय इससे दूर रहने के उपाय ढूंढने होंगे। लोग यूं ही सांसें लिए जा रहे हैं और जीवन जिए जा रहे हैं। उन्हें कुछ समय ऐसा निकालना होगा जब वह अपनी सांसों को महसूस करें। मेडिटेशन से अपने को शांतचित्त करके तनाव दूर किया जा सकता है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2VCVg5M

No comments:

Post a Comment