Thursday, October 31, 2019

अनुष्का पर चाय वाले कॉमेंट के लिए मांगी माफी

नई दिल्ली पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजिनयर ने अपने उस बयान पर माफी मांगी है, जिसमें उन्होंने वर्ल्ड कप के दौरान को सिलेक्टर्स द्वारा चाय पिलाने की बात कही थी। गुरुवार को टाइम्स ऑफ इंडिया में इंजिनियर के छपे एक इंटरव्यू में फारुख ने कहा था कि टीम इंडिया के सिलेक्टर्स वर्ल्ड कप में भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को चाय परोस रहे थे। इसके बाद इंजिनियर के इस बयान पर अनुष्का ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। इंजिनियर ने एक टीवी चैनल पर दिए एक बयान में सफाई दी कि उनका कॉमेंट अनुष्का शर्मा पर नहीं बल्कि भारतीय चयनकर्ताओं पर व्यंग्य करते हुए निशाना था। टीवी चैनल रिपब्लिक से इस मुद्दे पर बात करते हुए इंजिनियर ने कहा, 'मैंने टीम इंडिया के सिलेक्टर्स पर व्यंग्य करते हुए यह टिप्पणी की थी और अब इसे राई का पहाड़ बनाया जा रहा है।' (यहां क्लिक कर पढ़ें- ) उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री की तारीफ करते हुए कहा, 'बेचारी अनुष्का का नाम इस विवाद में बेवजह घसीटा जा रहा है। वह प्यारी लड़की हैं। विराट बहुत शानदार कप्तान हैं और कोच रवि शास्त्री भी बहुत अच्छे हैं। इस पूरे मामले को बेवजह तूल दी जा रही है। यहां बात सिलेक्टर की होनी चाहिए जिसने भारतीय टीम का ब्लेजर पहना हुआ था।' फारुख के इस कॉमेंट के बाद अनुष्का शर्मा ने अपने टि्वटर अकाउंट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था वह भारतीय क्रिकेट से जुड़े विवादों के लिए अपना नाम किसी को भी घसीटने नहीं देंगी। यहां पढ़ें: गुरुवार को फारुख इंजिनियर ने कहा था, 'उन्होंने चयनकर्ताओं को इंग्लैंड में आयोजित हुए वर्ल्ड कप 2019 के दौरान अनुष्का शर्मा को चाय का कप परोसते देखा था। यहां तक कि मैंतो उनमें से एक सिलेक्टर को पहचान भी नहीं पाया था और मैंने उससे पूछा था आप कौन हो, क्योंकि उसने भारतीय टीम का ब्लेजर पहना हुआ था। तब उसने मुझे बताया था कि वह भारतीय टीम के सिलेक्टर्स में से एक है।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2PAOH2L

No comments:

Post a Comment