नई दिल्ली BCCI अध्यक्ष के पद के लिए पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के नाम को आगे किए जाने के बाद से ही दिग्गज उन्हें अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहे हैं। अब ने उन्हें बधाई दी है और यह उम्मीद भी जताई है कि इससे दूसरे प्रशासनिक अधिकारी भी खिलाड़ी के नजरिए से परिस्थितियों को समझ सकेंगे। गांगुली ने उनको जवाब देते हुए धन्यवाद भी कहा। सौरभ गांगुली 23 अक्टूबर को अध्यक्ष पद संभालेंगे। उनके विरुद्ध कोई उम्मीदवार न होने की वजह से वह निर्विरोध अध्यक्ष बनेंगे। शुक्रवार को युवराज ने ट्विटर पर लिखा, 'व्यक्ति जितना महान होता है उसका सफर भी उतना ही बड़ा होता है! भारतीय कप्तान से लेकर तक। यह एक बड़ा अवसर है कि कि प्रशासन में जाकर एक क्रिकेटर लोगों को खिलाड़ियों का नजरिया समझा सके। गुड लक दादी।' बता दें कि सचिन तेंडुलकर ने भी बधाई देते वक्त गांगुली को 'दादी' लिखा था। युवराज ने अपने संदेश के साथ घूसे की इमोजी भी बनाई। गांगुली ने जवाब दिया, 'धन्यवाद द बेस्ट, आपने भारत के लिए वर्ल्ड कप जीता, अब गेम के लिए कुछ और अच्छा करने का समय है...आप हमारे सुपर स्टार हैं...गॉड ब्लेस यू।' बता दें कि गांगुली 10 महीने के लिए बीसीसीआई अध्यक्ष बनने जा रहे हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2BnsOM0
No comments:
Post a Comment