Monday, October 21, 2019

पाक के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए दो युवा पेसर्स को मौका

लाहौर पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए अपने जमाने के दिग्गज लेग स्पिनर अब्दुल कादिर के बेटे सहित पांच नए चेहरे टीम में शामिल किए हैं, जबकि हाल में बर्खास्त किए गए कप्तान सरफराज अहमद को नजरअंदाज किया गया है। पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दो तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया। इस टीम में 16 वर्षीय और 17 वर्षीय को शामिल किया गया है नए कप्तान अजहर अली के लिए देश के सबसे तेज गेंदबाजों में शुमार ये खिलाड़ी काफी कारगर साबित हो सकते हैं। इनके अलावा एक अन्य युवा शाह अफरीदी भी शामिल हैं। साथ ही मोहम्मद अब्बास और इमरान खान भी इस पाकिस्तानी तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा हैं। 32 वर्षीय खान ने पाकिस्तान के लिए 9 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेला था। सरफराज बाहर, रिजवान को मौका शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज और अहमद शहजाद को टी20 टीम में नहीं चुना गया है। पूर्व कप्तान सरफराज भी टीम में नहीं हैं। उनकी जगह दोनों फॉर्मेट में विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को रखा गया है। बैट्समैन खुशदिल शाह, पेसर मूसा खान और उस्मान को टी20 में पहली बार जगह मिली है। मिसबाह बोले, बोल्ड फैसला पाकिस्तानी टीम के मुख्य चयनकर्ता और मुख्य कोच मिसबाह-उल-हक ने कहा, 'हमें अलग तरह का क्रिकेट खेलने की जरूरत है, टीम का बैलंस हमें आक्रामक क्रिकेट खेलने का विकल्प देता है।' श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाई थी पाकिस्तान टीम को हाल ही में घरेलू धरती पर खेली गई टी20 इंटरनैशनल सीरीज में श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। तीन मैचों की सीरीज में उसे 0-3 से हार मिली थी। इसके बाद पाकिस्तानी टीम और सरफराज की काफी आलोचना हुई थी। हालांकि तीन मैचों की वनडे सीरीज में उसे 2-0 से जीत मिली थी। इन युवाओं की होती है बहुत तारीफ पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को अपना आदर्श मानने वाले मूसा ने अपनी रफ्तार और सटीकता से पाकिस्तान क्रिकेट लीग में सभी को प्रभावित किया था। वहीं नसीम शाह की भी पाकिस्तान में काफी तारीफ होती है। इन दोनों युवा पेसर्स को टीम में शामिल कर पाकिस्तान ने अपनी तेज गेंदबाजी को धार देने की कोशिश की है। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि तेज गेंदबाजों के अनुकूल ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर ये बोलर्स उसके लिए उपयोगी साबित होंगे। टी20 टीम में शामिल टी20 टीम की बात करें तो इसमें उस्मान कादिर को शामिल किया गया है। वह अपने पिता अब्दुल कादिर की तरह लेग स्पिनर हैं। 26 वर्षीय उस्मान पिछले सत्र में ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में खेले थे। कयास लगाए जा रहे थे कि अगर उन्हें पाकिस्तानी टीम में नहीं चुना जाएगा तो वह ऑस्ट्रेलिया में बस जाएंगे। तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज का आगाज 3 नवंबर से सिडनी में होगा। इसके बाद 5 नवंबर को कैनबरा और 8 नवंबर को पर्थ में मुकाबले होंगे। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 नवंबर को ब्रिसबन में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच डे-नाइट होगा और यह ऐडिलेड में 29 नवंबर से होगा। टेस्ट टीम अजहर अली (कप्तान), आबिद अली, असद शफीक, बाबर आजम, हारिस सोहैल, इमाम-उल-हक, इमरान खान, इफ्तिखार अहमद, कासिफ भट्टी, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मूसा खान, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, यासिर शाह टी20 टीम बाबर आजम (कप्तान), आसिफ अली, फखर जमां, हारिस सोहैल, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, इमाम-उल-हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद रिजवान, मूसा खान, शादाब खान, उस्मान कादिर, वहाब रियाज


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2BtbQfk

No comments:

Post a Comment