कोलकाता को 'वेरी वेरी स्पेशल' बताते हुए पूर्व बल्लेबाज ने शुक्रवार को BCCI के नए अध्यक्ष से राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी () को पुनर्जीवित करने का आग्रह किया। वीवीएस का मानना है कि को पुर्नजीवित करने से भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ मजबूत बनी रहेगी। यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) ने गांगुली के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया। इस समारोह के लिए लक्ष्मण और गांगुली के पहले कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में मौजूद थे। लक्ष्मण ने मंच पर गांगुली और अजहर की मौजूदगी में कहा, 'यदि आप मुझसे एक बात के बारे में पूछें, तो वह यह होगा कि सौरभ एनसीए को कैसे बेहतर कर सकते हैं। इस भारतीय टीम की मजबूती उसकी बेंच स्ट्रेंथ है। आप इस साउथ अफ्रीका की टीम को देखें, मैंने साउथ अफ्रीका की इतनी खस्ताहाल टीम कभी नहीं देखी। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनकी घरेलू क्रिकेट मजबूत नहीं है।' अपने दौर में 'वेरी वेरी स्पेशल' बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले लक्ष्मण ने कहा, 'भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसका कारण उसकी घरेलू क्रिकेट का मजबूत होना है।' उन्होंने कहा, 'एनसीए के माध्यम से आप लंबे समय तक भविष्य के चैंपियन बना सकते हैं। जब भी रोटेशन की जरूरत होगी तो आप यहां आकर स्थापित खिलाड़ियों को बदल सकते हैं।' इस मौके पर पूर्व कप्तान ने कहा, 'एक कप्तान और खिलाड़ी के रूप में उन्होंने (गांगुली ने) जो कुछ भी हासिल किया है, मैं चाहता हूं कि वह के रूप में भी उसे हासिल करें। उन्होंने कठिन और साहसिक निर्णय लिए हैं। मैं चाहता हूं कि उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर जो हासिल किया है, उससे कहीं ज्यादा सफलता हासिल करें और खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।' गांगुली के बारे में बात करते हुए लक्ष्मण ने उन्हें 'वेरी वेरी स्पेशल' कप्तान बताया। गौरतलब है कि वीवीवीएस लक्ष्मण के नाम में अंग्रेजी भाषा के तीन V अक्षरों के कारण उन्हें 'वेरी वेरी स्पेशल' लक्ष्मण कहकर भी बुलाया जाता है। लक्ष्मण ने कहा, 'यह एक बड़े सम्मान की बात है कि मेरे सहयोगी बीसीसीआई अध्यक्ष हैं। अज्जू भाई (अजहर) मेरे आदर्श हैं और अब वे एचसीए (हैदराबाद क्रिकेट संघ) के अध्यक्ष हैं। लॉर्ड्स में अपनी शुरुआत के बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सौरभ खास क्रिकेटर हैं, लेकिन मेरे लिए सौरभ कप्तान बहुत स्पेशल (वेरी वेरी स्पेशल) हैं।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2oiJ26a
No comments:
Post a Comment