रांची भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) मैदान पर आज से खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। भारतीय टीम ने सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है। विशखापत्तनम में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने 203 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरा मैच पारी और 137 रनों से जीता था। एमएस धोनी के घरेलू मैदान पर भारतीय टीम ने एकमात्र टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला है, जो ड्रॉ रहा था। ऐसा है भारत-साउथ अफ्रीका के बीच रेकॉर्ड भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 38 टेस्ट मैच खेले गए जिनमें से 13 में टीम इंडिया जीती जबकि 15 में उसे हार झेलनी पड़ी। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 10 मैच ड्रॉ रहे। यदि विराट कोहली की टीम रांची टेस्ट जीतने में कामयाब होती है तो वह इस रेकॉर्ड में भी सुधार करेगी। विराट खेलेंगे नंबर-वन के लिए दांव एशेज सीरीज से पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की तो उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान भी हासिल कर लिया। स्मिथ से पहले यहां विराट कोहली लगातार 13 महीनों से नंबर 1 पर काबिज थे। मौजूदा टेस्ट रैंकिंग में विराट 936 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं और वह यहां पहले स्थान पर काबिज स्टीव स्मिथ से मात्र 1 अंक पीछे हैं। अब एक बार फिर विराट की निगाह नंबर 1 पोजिशन पर है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही मौजूदा सीरीज में उनका बल्ला रंग में है। संभावित टीमें भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, उमेश यादव, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविंद्र जाडेजा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी साउथ अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डीन एल्गर, तेंबा बावूमा, थ्युनिस डी ब्रुईन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वेर्नोन फिलैंडर, केशव महाराज, एनरिक नोर्टजे, कागिसो रबाडा, सेनुरन मुथुसामी, जुबैर हमजा
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2BqbOVC
No comments:
Post a Comment