Thursday, November 7, 2019

100वें टी20 इंटरनैशनल में रोहित ने '6 से बनाए रेकॉर्ड

राजकोट टीम इंडिया के 'हिट मैन' क्यों कहे जाते हैं राजकोट में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे T-20 मैच में छक्के-चौकों की बरसात कर उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया। रोहित ने 43 गेंद पर 85 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने ताबड़तोड़ 6 छक्के और 6 चौके लगाए।उनकी धमाकेदार बैटिंग से भारत ने बांग्लादेश को तो हराया ही, साथ ही रोहित ने नए रेकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए। ( ) फिर 'सिक्सर किंग' बने रोहित विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे रोहित इस कैलेंडर ईयर में सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सबसे खास यह है कि रोहित ने यह उपलब्धि लगातार तीसरे साल हासिल की। इस साल उनके नाम अब तक 66 छक्के दर्ज हो चुके हैं। पढ़ें, रोहित किस साल मारे कितने छक्केराोहित के बल्ले से छक्कों की यह बरसात 2017 से शुरू हुई थी। उस साल उन्होंने 65 छक्के जड़े थे। पिछले साल उन्होंने 74 सिक्सर मार छक्कों का नया रेकॉर्ड बनाया। जानिए एक कैलेंडर ईयर में सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सिक्स कब किसके नाम रहे हैं।
खिलाड़ी छक्के साल
रोहित शर्मा 66 2019**
रोहित शर्मा 74 2018
रोहित शर्मा 65 2017
एबी डि विलियर्स 63 2015
क्रिस गेल 59 2012
टी20 इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा सिक्स (ओवरऑल)
सिक्स खिलाड़ी देश
115 रोहित शर्मा भारत
105 क्रिस गेल वेस्ट इंडीज
105 मार्टिन गप्टिल न्यू जीलैंड
इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स
खिलाड़ी सिक्स कितनी पारियों में
क्रिस गेल 534 530
शाहिद अफरीदी 476 508
रोहित शर्मा 398 354
टी20 में सबसे ज्यादा सिक्स (भारतीयों में)रोहित शर्मा - 349 सुरेश रैना - 311 एमएस धोनी- 295 टी20 इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा सिक्स (कप्तान के तौर पर)37- रोहित शर्मा (17 पारियों में) 34- एमएस धोनी (62 पारियों में) 26- विराट कोहली (26 पारियों में) टॉस के लिए उतरते ही नाम दर्ज हुआ रेकॉर्डरोहित शर्मा राजकोट में बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार को जब टॉस के लिए उतरे तो एक और रेकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया। उनके टी20 इंटरनैशनल करियर का यह 100वां मुकाबला रहा। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर बन गए। ओवरऑल वह दुनिया के दूसरे पुरुष क्रिकेटर बने। उनसे ज्यादा इस फॉर्मेट में इंटरनैशनल मैच पाकिस्तान के शोएब मलिक (111 मैच) ने खेले हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2qu0mGf

No comments:

Post a Comment