सिडनीऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन को एक खिलाड़ी के लिए अपशब्दों का उपयोग करने पर एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है जिसके कारण वह पाकिस्तान के खिलाफ इस सप्ताह शुरू होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में नहीं खेल पाएंगे। इस तेज गेंदबाज को पिछले सप्ताह विक्टोरिया के क्वीन्सलैंड के खिलाफ शैफील्ड शील्ड मैच के दौरान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि पैटिनसन ने क्या कहा, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसे ‘क्षेत्ररक्षण के दौरान एक खिलाड़ी के लिए अपशब्दों का उपयोग करना’ बताया। पिछले 18 महीनों में यह तीसरा अवसर है जबकि पैटिनसन ने आचार संहिता का उल्लंघन किया, जिसके कारण उन्हें एक मैच के लिए निलंबित किया गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष अधिकारी सीन कैरोल ने बयान में कहा, ‘यह हमारा कर्तव्य है कि हम व्यवहार के उच्च मानकों को बनाए रखें और इस मामले में की गई कार्रवाई से यह पता चलता है।’ पैटिनसन पर प्रतिबंध लगने से मिशेल स्टार्क का ब्रिस्बेन में गुरुवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच खेलने का रास्ता भी साफ हो गया है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KudodU
No comments:
Post a Comment