Sunday, November 24, 2019

कोहली से गाबा में टेस्ट सीरीज की ‘अनुमति’ मांगेंगे: पेन

ब्रिसबेनभारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे में अभी एक साल से अधिक समय बाकी है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने रविवार को यहां पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे भारतीय कप्तान से दौरे को ब्रिसबेन से शुरू करने की ‘अनुमति’ मांगेंगे। पेन ने साथ ही कहा कि वह कोशिश करेंगे की टीम इंडिया यहां डे-नाइट टेस्ट मैच खेले। भारत ने पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट खेलने से मना कर दिया था। टीम इंडिया ने कोहली की अगुआई में कोलकाता में गुलाबी गेंद से खेले गए अपने पहले गुलाबी गेंद के टेस्ट मैच में रविवार को बांग्लादेश को तीन दिन के अंदर करारी शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलियाई टीम आमतौर पर गाबा (ब्रिसबेन) के मैदान से घरेलू टेस्ट सीरीज शुरू करती है लेकिन भारत के खिलाफ चार मैचों की पिछली सीरीज में यहां टेस्ट नहीं खेला गया था। ये मुकाबले मेलबर्न, सिडनी, एडिलेड और पर्थ के मैदान पर खेले गए थे। भारतीय टीम अगले साल चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। पढ़ें, पेन से जब पूछा गया कि क्या ऑस्ट्रेलिया ब्रिसबेन में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज शुरू करना चाहेगा तो उन्होंने कहा, ‘हां, हम कोशिश करेंगे। हमें इसके लिए विराट (कोहली) के पीछे भागना होगा। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि किसी स्तर पर उन से जवाब मिलेगा। हम अपनी गर्मी के सत्र को वहीं से शुरू करना चाहते हैं और पिछली गर्मियों को छोड़कर काफी समय से ऐसा ही होता आ रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘जैसे मैंने कहा , हम विराट से पूछेंगे और देखेंगे कि क्या वह हमें यहां खेलने की अनुमति देते हैं। अगर उनका मिजाज अच्छा हुआ तो हम यहां गुलाबी गेंद से भी खेल सकते हैं। हमें इसका इंतजार रहेगा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33ik718

No comments:

Post a Comment