Saturday, November 30, 2019

पृथ्वी साव के बल्ले पर किसका ऑटोग्राफ? लोग कन्फ्यूज

नई दिल्लीमुंबई के युवा बल्लेबाज प्रतिभाशाली कहे जाते हैं। उनके बैट पर किसी दिग्गज बल्लेबाज के हस्ताक्षर हैं और यही सवाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूछा है। बीसीसीआई डॉमेस्टिक के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पृथ्वी के बल्ले का फोटो ट्वीट किया गया है। बीसीसीआई ने पूछा, पृथ्वी साव के बल्ले पर किसका ऑटोग्राफ है? इस युवा बल्लेबाज के बैट पर एक छोटा मेसेज लिखा है, ड‍ियर पृथ्‍वी, खेल का मजा लो, गुड लक। इसी संदेश के नीचे की तरफ ही ऑटोग्राफ है। इस पर बड़ी संख्या में लोगों ने जवाब दिए। किसी ने इसे टीम इंडिया के कप्तान का बताया तो वहीं, कुछ लोगों को यह ऑटोग्राफ का लगा। कुछ लोगों ने यह लिखा कि ऑटोग्राफ विराट के हैं, लेकिन विनोद कांबली से काफी मिलते जुलते हैं। मीना नाम के एक यूजर ने विराट कोहली के ऑटोग्राफ का फोटो भी इसके जवाब में पोस्ट किया। पृथ्वी ने डोप‍िंग के कारण आठ महीने का बैन झेला और इसके बाद शानदार अंदाज में वापसी की। पृथ्वी साव ने वापसी के बाद अपने पहले मैच में सैयद मुश्‍ताक अली ट्रोफी टी20 में पंजाब के ख‍िलाफ 27 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली और शानदार अर्धशतक जमाया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/37YhYLJ

No comments:

Post a Comment