नई दिल्ली इन दिनों गैस-चैंबर में तब्दील हो चुकी देश की राजधानी दिल्ली की जहरीली हवा से सभी परेशान हैं। पड़ोसी राज्यों में पराली जलाए जाने के चलते हवा में घुले खतरनाक टॉक्सिंस से राजधानी समेत आसपास के सभी शहरों में हेल्थ इमर्जेंसी वाले हालात बन चुके हैं। पर्यावरण विशेषज्ञ और डॉक्टर इसे सेहत के लिए खतरनाक मान रहे हैं। भारतीय टेस्ट टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन शनिवार को दिल्ली पहुंचे तो हवा की गुणवत्ता और उसमें घुला जहर देखकर वह भी डर गए। उन्होंने इसे डरावना और इमर्जेंसी जैसे हालात वाला करार दिया। अश्विन ने दिल्ली पहुंचकर ट्वीट किया, 'दिल्ली की हवा सचमुच डराने वाली है, इस ग्रह पर जो ऑक्सिजन हम सांस के जरिए लेते हैं वह मानवजाति के लिए आधारभूत जरूरत है। यह सचमुच इमर्जेंसी है।' रविचंद्रन अश्विन शुक्रवार को रांची में भारत A के लिए देवधर ट्रोफी का अपना मैच खेल रहे थे। उनकी टीम भारत C से हारकर इस टूर्नमेंट से बाहर हो गई तो अश्विन दिल्ली आए हैं। संभवत: वह अपने गृह नगर चेन्नै रवाना होने के लिए दिल्ली आए हों। आज सुबह जब दिल्ली की जहरीली हो चुकी हवा से उनका सामना हुआ तो उन्होंने यहा ट्वीट किया। बता दें इस समय टीम इंडिया और बांग्लादेश की टीम भी दिल्ली में ही है। रविवार को दोनों टीमों को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर 3 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज करना है। दोनों टीमों के खिलाड़ी गैस चैंबर बन चुकी दिल्ली में ही मैच से पहले अपना अभ्यास कर रहे हैं। हवा में घुले जहरीले टॉक्सिंस के बीच बांग्लादेश के ज्यादातर खिलाड़ी मास्क पहनकर अभ्यास करते दिखाई दिए वहीं टीम इंडिया के खिलाड़ी अभी तक अभ्यास के दौरान बिना मास्क के ही नजर आए हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2qh1Zac
No comments:
Post a Comment