Tuesday, November 19, 2019

पाक के इस युवा क्रिकेटर की सचिन जैसी स्टोरी

ब्रिस्बेनपिछले हफ्ते ही उसकी मां का निधन हुआ, लेकिन पाकिस्तानी तेज गेंदबाज इस गम को भुलाकर उनका ख्वाब पूरा करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में अगर उन्हें खेलने का मौका मिलता है तो सचिन तेंडुलकर की तरह 16 बरस की उम्र में वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर लेंगे। तेंडुलकर ने अपने पिता रमेश तेंडुलकर के निधन के बाद भी 1999 विश्व कप खेला और टूर्नमेंट में लौटकर कीनिया के खिलाफ शतक जमाया था। नसीम ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पर्थ में आठ ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की। तेंडुलकर ने 16 बरस की उम्र में नवंबर 1989 में के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। सबसे कम उम्र में टेस्ट खेलने वाले पाकिस्तान के हसन रजा है, जिन्होंने 1996 में 14 बरस की उम्र में पहला टेस्ट खेला था, लेकिन बाद में उनकी जन्मतिथि को लेकर विवाद हुआ था। पाकिस्तान के मुख्य कोच मिसबाह उल हक ने कहा, ‘नसीम शाह के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि उसका गेंदबाजी पर नियंत्रण कमाल का है। उसने यहां भी अच्छी गेंदबाजी की है और वह हमारे लिए मैच विनर हो सकता है।’ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने कहा, ‘नसीम ने अपने परिवार से बात की और उन्होंने कहा कि तुम्हारी मां भी चाहती थीं कि तुम पाकिस्तान के लिए खेलो।’ उन्होंने कहा, ‘हर कोई उसके आसपास है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि वह तन्हा या परेशान ना हो।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QstRmG

No comments:

Post a Comment