Wednesday, November 27, 2019

अनुष्का के साथ फिल्म देखने गए विराट, बोला 'हॉटी'

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और बॉलिवुड अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव हैं। दोनों आए दिन अपने जीवन से जुड़ी बातों को सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। गुरुवार को विराट ने के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में बताया कि बीती रात उन्होंने अनुष्का के साथ एक फिल्म देखी। विराट ने अनुष्का को टैग करते हुए ट्वीट किया- 'बीती रात इस हॉटी (हॉट लड़की) के साथ मूवी देखी।' इस सेल्फी में विराट ने नीली शर्ट और अनुष्का ने मस्टर्ड कलर का टॉप पहना हुआ है। इस तस्वीर में यह कपल बहुत ही प्यारा लग रहा है। इससे पहले विराट ने बुधवार को भी अनुष्का के साथ एक फोटो ट्वीट किया था। यह फोटो भूटान में उनकी छुट्टियों का था। इस फोटो के साथ विराट ने कैप्शन दिया था- प्यार के साथ जीवन के सफर पर साथ चलना। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज समाप्त होने के बाद विराट फिलहाल आराम कर रहे हैं। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराकर आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में 360 अंकों के साथ चोटी पर कब्जा किया हुआ है। भारत का अगला असाइनमेंट 6 दिसंबर से वेस्ट इंडीज के खिलाफ होगा। भारत ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ तीन टी20 इंटरनैशनल और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। विराट को इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है। विराट बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेले थे। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद ब्रेक लिया था और इस दौरान वह छुट्टियां मनाने भूटान गए थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33nzCF7

No comments:

Post a Comment