कोलकाताबांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच शुक्रवार से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान में खेलेगी। यह मुकाबला पिंक बॉल से डे-नाइट फॉर्मेट में होगा जो देश में पहली बार है। इस मैच के लिए मेजबान टीम खास तैयारियों में जुटी है। बीसीसीआई ने गुरुवार को भारतीय पेसर इशांत शर्मा, पिछले मैच के स्टार और उमेश यादव की एक तस्वीर पोस्ट की। तीनों के हाथ में पिंक बॉल है जिसे वह उछालते नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि पेसरों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें होंगी क्योंकि डे-नाइट टेस्ट मैच में रिवर्स स्विंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। देखें, बीसीसीआई ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, भारत की पेस तिकड़ी के लिए तैयार है। क्या आप तैयार हैं? इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी शाम के वक्त में प्रैक्टिस करते नजर आए। उन्हें शमी ने कुछ गेंदें फेंकी। दलीप ट्रोफी में इससे पहले पिंक बॉल का इस्तेमाल किया जा चुका है। चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि पिंक बॉल के सामने बल्लेबाजी भी आसान नहीं होगी क्योंकि यह लाइट में कुछ ऑरेंज सी नजर आती है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2rWJ5WG
No comments:
Post a Comment