नई दिल्लीदिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के पूर्व अध्यक्ष रजत शर्मा के साथ इस्तीफा दे चुके सीईओ रविकांत चोपड़ा के साथ विवाद का एक मामला सामने आया है। चोपड़ा शुक्रवार को जब ऑफिस पहुंचे तो उन्हें कथित तौर पर गार्ड ने चाभी देने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह कुछ पुलिसकर्मियों के साथ दोबारा पहुंचे और ऑफिस के एक कमरे में बैठ गए। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर फिरोजशाह कोटला में डीडीसीए पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद गार्ड से कमरे की चाभी मांगी लेकिन गार्ड ने ऐसा करने से इनकार किया। इसके बाद चोपड़ा कुछ पुलिसकर्मियों के साथ ऑफिस पहुंचे और गार्ड से चाभी ले ली। इसके बाद वह डीडीसीए के अपने ऑफिस रूम में बैठ गए। जह नवभारत टाइम्स ने इस बारे में उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कॉल नहीं उठाया। देखें, इस बारे में डीसीपी सेंट्रल जोन एमएस रंधावा से जब एनबीटी ने सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'डीडीसीए में इन लोगों का कुछ मसला चल रहा है। इसको लेकर सीईओ ने हमसे फोन पर सुरक्षा मांगी थी, जिसके बाद हमने कुछ पुलिसर्मियों को भेजा है।' जब उनसे इसे लेकर लिखित आवेदन के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि एसएचओ से पता करने के बाद ही वह कुछ बता पाएंगे। डीडीसीए के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने कहा, 'जब उन्होंने (चोपड़ा) अपना इस्तीफा दे दिया है और एपेक्स काउंसिल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया तो कैसे वह ऑफिस में बैठ सकते हैं। पुलिसकर्मियों को साथ लाकर, गार्ड को धमकाकर उन्होंने ऐसा किया। यह गलत है।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KIVLHm
No comments:
Post a Comment