गौरव गुप्ता, मुंबईटेस्ट ओपनर ने पहले साउथ अफ्रीका और फिर बांग्लादेश के खिलाफ रेकॉर्ड दोहरा शतक लगाते हुए क्रिकेट वर्ल्ड में तहलका मचा दिया है। उन्होंने इंदौर टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ तूफानी बैटिंग करते हुए 28 चौके और 8 छक्के की मदद से 243 रन बनाए। इस विस्फोटक बैटिंग के बाद वह लिमिटेड ओवर के क्रिकेट (वनडे और टी-20) में खेलने के भी दावेदार बन गए हैं, लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया के विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो फिलहाल उन्हें वनडे या टी-20 में मौका मिलना मुश्किल है। इसलिए मौका मिलना मुश्किल भारत को अगले महीने वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच 6 दिसंबर को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। इस बारे में सूत्र ने बताया, 'लिमिटेड ओवर की क्रिकेट में ओपनिंग स्लॉट में जगह कहां है? और शिखर धवन स्थापित ओपनर हैं। टॉप ऑर्डर में भी ऐसा ही है। वहां केएल राहुल हैं और विंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए की भी वापसी होगी।' तब मिल सकता है मौका सूत्र की मानें तो सिलेक्टर्स शिखर धवन के स्ट्राइक-रेट को लेकर चिंतित नहीं हैं और यह उनके लिए बड़ा मुद्दा भी नहीं है। धवन को बांग्लादेश के खिलाफ टी-20I सीरीज में धीमी बैटिंग की वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। सूत्र ने कहा- खिलाड़ियों के करियर में उतार-चढ़ाव आता रहता है। मयंक अग्रवाल को तभी मौका मिल सकता है, जब रोहित या शिखर आराम लें। बता दें कि ये दोनों ही बल्लेबाज बहुत कम किसी सीरीज से छुट्टी लेते हैं। ऐसा है मयंक का रेकॉर्ड उल्लेखनीय है कि मयंक को वनडे वर्ल्ड कप के लिए विजय शंकर के चोटिल होने पर टीम में चुना गया था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। रेकॉर्ड की बात करें तो मयंक अग्रवाल का लिस्ट-ए में शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने 79 मैचों में 3809 रन बनाने के दौरान 13 शतक लगाए हैं, जबकि औसत 50.90 और स्ट्राइक-रेट 101.57 का है। टेस्ट की बात करें तो उन्होंने सिर्फ 8 टेस्ट की 12 पारियों में 71.50 की प्रभावी औसत से 858 रन बनाए हैं, जिसमें दो दोहरे शतक सहित 3 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35e9ZaO
No comments:
Post a Comment