नागपुरदूसरे मैच में एकतरफा जीत हासिल करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को यहां विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले तीसरे और अंतिम मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। बांग्लादेश ने सीरीज के पहले मैच में एकतरफा अंदाज में भारत को सात विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी। टी-20 में भारत के खिलाफ बांग्लादेश की यह पहली जीत थी। लेकिन भारत ने दूसरे मैच में शानदार पलटवार करते हुए राजकोट में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। पढ़ें- पिच आद्रता (ह्यूमिडिटी) बहुत अधिक रह सकती है और ओस निर्णायक भूमिका निभा सकता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बोलिंग करना पसंद कर सकती है। बारिश की संभावना नहीं है। मौसम नागपुर की पिच आमतौर पर बैटिंग के लिए आसान नहीं मानी जाती है। 12 मार्च 2016 से लेकर अब तक यहां कुल 5 टी20 मैच खेले गए जिनमें कोई भी टीम 150 रन के आंकड़े को एक बार भी नहीं छू सकी है। कब खेला जाएगा भारत (IND) और बांग्लादेश (BAN) के बीच सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनैशनल मैच?भारत (IND) और बांग्लादेश (BAN) के बीच सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनैशनल मैच रविवार, 10 नवंबर से खेला जाएगा। भारत (IND) और बांग्लादेश (BAN) के बीच सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनैशनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?भारत (IND) और बांग्लादेश (BAN)के बीच सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनैशनल मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत (IND) और बांग्लादेश (BAN) के बीच सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनैशनल मैच कितने बजे शुरू होगा?भारत (IND) और बांग्लादेश (BAN) के बीच सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनैशनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे शुरू होगा। भारत (IND) और बांग्लादेश (BAN) के बीच सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनैशनल मैच का लाइव स्कोरकार्ड आप कहां देख सकते हैं?भारत (IND) और बांग्लादेश (BAN) के बीच सीरीज के तीसरे टी20 इंटरनैशनल मैच के सभी लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड आप nbt.in पर देख पाएंगे। टीमेंभारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (wk), शिवम दुबे, संजू सैमसन (wk), क्रुणाल पंड्या, वॉशिंग्टन सुंदर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर बांग्लादेश: सौम्य सरकार, लिटन दास, मोहम्मद मिथुन, मुशफिकुर रहीम (wk), महमदुल्लाह (कप्तान), मोसादिक हुसैन, अफीफ हुसैन, अराफात सनी, मुस्तफिजुर रहमान, अल-अमीन हुसैन, अहु हीदर, तैजुल इस्लाम
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33AapYK
No comments:
Post a Comment