Thursday, November 21, 2019

भारत vs बांग्लादेश: पिंक बॉल टेस्ट, LIVE अपडेट्स

कोलकाताभारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले में थोड़ी देर में टॉस होना है। डे-नाइट फॉर्मेट में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में पहली बार पिंक बॉल का इस्तेमाल किया जा रहा है। भारत और बांग्लादेश, दोनों ही टीमें अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने उतरेंगी। शेख हसीना पहुंचींइस मैच का उद्घाटन बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना करेंगी। वह कोलकाता पहुंच चुकी हैं। उन्हें कोलकाता के सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट पर बीसीसीआई अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने उनका स्वागत किया था। पढ़ें, बदलेगा खेल के सेशन का ब्रेक टाइमपारंपरिक टेस्ट मैच की तरह डे-नाइट टेस्ट में भी प्रतिदिन 3 सत्र का ही खेल खेला जाएगा। इस टेस्ट में पहले सेशन के बाद चायकाल होगा। यानी दो घंटे के पहले सत्र के बाद चाय के लिए 20 मिनट का ब्रेक होगा फिर अगले दो घंटे के खेल के बाद डिनर (रात्रि भोजन) के लिए 40 मिनट के ब्रेक की घोषणा होगी। इसके बाद अगले 2 घंटे अंतिम सेशन का खेल होगा। इन देशों ने खेला पिंक बॉल से टेस्टऑस्ट्रेलिया, न्यू जीलैंड, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे पहले ही पिंक बॉल से टेस्ट मैच खेल चुके हैं। अब इसमें भारत और बांग्लादेश का नाम भी जुड़ गया है। एसजी कंपनी की गेंद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस टेस्ट मैच के लिए एसजी कंपनी की पिंक बॉल को चुना है। जो दलीप ट्रोफी मैच भारत में पिंक बॉल से खेले गए थे, उनमें कूकाबूरा गेंदों का इस्तेमाल किया गया था। पहली बार एसजी कंपनी की पिंक बॉल टेस्ट मैच में इस्तेमाल की जाएगी। टीम (संभावित प्लेइंग- XI) भारत- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और उमेश यादव बांग्लादेश- मोमिनुल हक (कप्तान), शादमान इस्लाम, इमरूल कायेस, मुशफिकुर रहीम, महमदुल्लाह, लिटन दास (विकेटकीपर), मोहम्मद मिथुन, मेहदी हसन, इबादत हुसैन, अबु जायेद और मुस्ताफिजुर रहमान


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2D8sZf7

No comments:

Post a Comment