Friday, November 15, 2019

भारत vs बांग्लादेश, पहला टेस्ट: लाइव अपडेट्स

इंदौरभारत और बांग्लादेश के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले में तीसरे दिन का खेल जारी है। दूसरे दिन भारत ने 6 विकेट पर 493 रन बनाए और इसी स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश की पहली पारी पहले ही दिन 150 रन पर समेट दी थी। मयंक अग्रवाल की दोहरी शतकीय पारी की बदौलत भारत ने दूसरे दिन 6 विकेट पर 493 रन बनाए। तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले ही भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पारी घोषित करने का फैसला किया। मयंक ने 330 गेंदों पर 243 रनों की उम्दा पारी खेली जिसमें उन्होंने 28 चौके और 8 छक्के जड़े। मयंक के अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 54 और अजिंक्य रहाणे ने 86 रन की उपयोगी पारियां खेलीं जबकि रविंद्र जडेजा 60 रन बनाकर नाबाद रहे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QnKW0Z

No comments:

Post a Comment