कोलकाता भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जा रहा है। मुकाबले में दूसरे दिन का खेल जारी है। यह मैच भी ऐतिहासिक है क्योंकि देश में पहली बार पिंक बॉल से डे-नाइट फॉर्मेट में टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे दिन टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी को उतरे। आनंद ने बजाई बेलदूसरे दिन के खेल की आधिकारिक शुरुआत दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने बेल बजाकर की। इसके बाद टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी को उतरे। अल अमीन ने दिन का पहला ओवर किया जिसकी चौथी गेंद पर विराट ने सिंगल लिया और ओवर में कुल 1 रन मिला। पहले दिन भारत का दबदबा इससे पहले मैच के पहले दिन पूरी तरह टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला। भारत ने इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच को खेलते हुए पहले मेहमान बांग्लादेश की टीम को मात्र 106 रन पर समेट दिया और दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट गंवाकर 174 रन जोड़ लिए। स्टंप्स के समय विराट (59*) के साथ उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (23*) क्रीज पर मौजूद थे। देखें, बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया लेकिन यह निर्णय उसके पक्ष में बिल्कुल भी नहीं दिखा। भारतीय पेस बैटरी के आगे उसके बल्लेबाजों की एक नहीं चली। मैच के पहले ही दिन दिन के दूसरे सेशन के 10 ओवरों तक ही कुल 30.1 ओवर में बांग्लादेश की पूरी पारी सिमट गई। इशांत शर्मा (5/22) के अलावा उमेश यादव (3/29) और मोहम्मद शमी (2/36) ने दमदार प्रदर्शन किया। पढ़ें, 2 कनकशन सब्सिट्यूटबांग्लादेश के लिटन दास और नईम हसन मैच के शुरुआती दिन रिटायर्ड हर्ट हो गए जिससे मेहमानों को उन खिलाड़ियों को ‘कनकशन सब्सिट्यूट’ के तौर पर उतारना पड़ा जिन्हें प्लेइंग-XI में जगह नहीं मिली थी। लिटन और नईम दोनों के सिर में पेसर मोहम्मद शमी की गेंद लगी जिसके बाद मेहदी हसन और तैजुल इस्लाम को ‘कनकशन सब्सिट्यूट’ (सिर में चोट लगने के कारण उसकी जगह मैदान पर उतरने वाला स्थानापन्न खिलाड़ी) के तौर पर उतारा गया। अब ऐसी है प्लेइंग- XI भारत- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और उमेश यादव बांग्लादेश- शादमान इस्लाम, इमरूल कायेस, मोमिनुल हक (कप्तान), मोहम्मद मिथुन, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज (विकेटकीपर), तैजुल इस्लाम, अबु जायेद, अल अमीन हुसैन और इबादत हुसैन
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2rf7xCz
No comments:
Post a Comment