Friday, December 6, 2019

कोहली 12वीं बार मैन ऑफ द मैच, वर्ल्ड रेकॉर्ड बराबर

हैदराबादहैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनैशनल स्टेडियम में खेले गए धमाकेदार टी-20 इंटरनैशनल मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्ट इंडीज को 6 विकेट से हरा दिया। मेहमान टीम ने 5 विकेट पर 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसे कप्तान की सर्वश्रेष्ठ पारी ने बौना साबित कर दिया। फैन्स के बीच 'किंग कोहली' नाम से मशहूर भारतीय कप्तान ने 50 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 94 रनों की पारी खेली। विनिंग पारी खेलने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। वर्ल्ड रेकॉर्ड बराबरटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह 12वां मौका था जब उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही विराट ने टी-20 इंटरनैशनल में सर्वाधिक 'मैन ऑफ द मैच' जीतने का वर्ल्ड रेकॉर्ड बराबर कर लिया है। अफगानिस्तान के और विराट के नाम संयुक्त रूप से यह रेकॉर्ड हो गया है। दोनों के नाम यह सम्मानित अवॉर्ड 12-12 हैं। इस लिस्ट में अगला नंबर पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का है, जिन्होंने 11 बार यह कारनामा किया है। पढ़ें- रोहित के नाम हैं 9 अवॉर्डभारतीयों की बात करें तो इस फॉर्मेट में हिटमैन रोहित शर्मा ने 9 बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं। उनके बाद ऑलराउंडर युवराज सिंह का नंबर आता है, जिन्होंने 58 मैचों में 7 बार प्लेयर ऑफ द मैच अपने नाम किया। कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोरउल्लेखनीय है कि इस मैच में कोहली ने 50 गेंदों पर छह चौकों और इतने ही छक्के की मदद से नाबाद 94 रन बनाए, जो इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 90 रन था। उनके और राहुल के बीच 100 रनों की साझेदारी हुई, जिसने 207 रनों के लक्ष्य का आसान कर दिया। यह लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की रेकॉर्ड जीत भी है। इससे पहले उसने श्रीलंका के खिलाफ 2009 में मोहाली में 207 रन का लक्ष्य हासिल किया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/350ngUT

No comments:

Post a Comment