मुंबईटीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के नेतृत्व वाले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को अपने पदाधिकारियों के कार्यकाल की सीमा में ढिलाई देने को स्वीकृति दे दी। बीसीसीआई की यहां आयोजित 88वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में यह फैसला लिया गया। इससे मौजूदा अध्यक्ष सौरभ गांगुली के 9 महीने के कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है। बोर्ड की एजीएम में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य प्रशासनिक सुधारों में ढिलाई देने का फैसला किया गया। हालांकि इसके लिए सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी की जरूरत होगी। पढ़ें, बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, 'सभी प्रस्तावित संशोधनों को मंजूरी दे दी गई है और इसे सुप्रीम कोर्ट की स्वीकृति के लिए शीर्ष अदालत में भेज दिया जाएगा।' वर्तमान संविधान के अनुसार, एक पदाधिकारी जिसने बीसीसीआई या राज्य संघ में दो बार तीन साल की सेवा दी है, उसे अनिवार्य तौर पर तीन साल के कूलिंग-ऑफ पीरियड में जाना होता है। 2003 वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट टीम इंडिया के कप्तान रहे गांगुली ने गत 23 अक्टूबर को बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला था। यदि सुप्रीम कोर्ट की स्वीकृति मिल जाती है तो वह 2024 तक पद पर बने रहेंगे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33vGgZW
No comments:
Post a Comment