डबलिनपैसे की कमी से जूझ रहे आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 2020 के भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) में बदलाव करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज को रद्द कर दिया है जबकि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच को टी20 अंतरराष्ट्रीय में बदल दिया। आयरलैंड को अफगानिस्तान के साथ जून 2017 में टेस्ट खेलने का अधिकार मिला था। क्रिकेट आयरलैंड के मुख्य कार्यकारी वारेन डेट्रोम ने कहा कि बोर्ड की वित्तीय स्थिति में उतना सुधार नहीं हुआ है, जितना कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्ण सदस्य बनने के बाद उम्मीद थी। डेट्रोम ने कहा, ‘हम टेस्ट क्रिकेट के लिए अपने दृष्टिकोण में बहुत सावधानी बरत रहे हैं और यह समझते हैं कि यह खेल के लंबे फॉर्मेट में एक प्रतिस्पर्धी टीम बनाने के लिए दीर्घकालिक योजना चाहिए। हमें नियमित रूप से टेस्ट खेलने से पहले खुद को आर्थिक रूप से निर्भर बनाने के लिए बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण निवेश की जरूरत है।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्य से, इस आर्थिक स्थिति ने हमें अगले साल घरेलू टेस्ट मैच में कटौती करने के लिए प्रेरित किया है। यह एक मैच की सीरीज है जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगी। इसलिए इसका बहुत औचित्य नहीं बचता है।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2S6kPMK
No comments:
Post a Comment