Thursday, December 26, 2019

Australia vs New Zealand: टिम साउथी ने दूसरी स्लिप में पकड़ा वॉर्नर का शानदार कैच

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के बीच खेले जा रहे मैच के पहले दिन ने शानदार कैच पकड़ा। कीवी खिलाड़ी ने स्लिप में डेविड वॉर्नर को कैच किया। वॉर्नर ने 41 रनों की पारी खेली। वह शुरुआत में संघर्ष कर रहे थे लेकिन समय के साथ-साथ उनकी बल्लेबाजी में सहजता नजर आने लगी थी। हालांकि दूसरी स्लिप में खड़े साउथी ने कैच पकड़कर वॉर्नर को बड़ी पारी खेलने से रोका। नील वेगनर की गेंद पर वॉर्नर ने कवर्स की दिशा में शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए दूसरी स्लिप की ओर गई। साउथी ने अपने से दूर जाती गेंद को दाएं हाथ से लपकने का प्रयास किया। पहली बार में गेंद उनकी पकड़ में नहीं आई और उन्होंने इसे दोबारा उछाल कर जमीन पर छलांग लगाकर गेंद को पकड़ लिया। देखें स्कोरकार्ड- साउथी ने खुशी से गेंद को हवा में उछाल दिया। वह इस बात से अच्छी तरह वाकिफ थे यह कैच टीम के लिए कितना उपयोगी है। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट के नुकसान पर 257 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 77 और ट्रेविस हेड 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। न्यू जीलैंड की ओर से कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। वेगनर और ट्रेंट बोल्ट को एक-एक विकेट मिला।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MqZytx

No comments:

Post a Comment