Wednesday, December 11, 2019

AUSvsNZ: ऑस्ट्रेलियाई टीम में कोई बदलाव नहीं

पर्थ ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार से यहां न्यू जीलैंड के खिलाफ शुरू हो रहे दिन-रात्रि टेस्ट के लिए अपनी अंतिम एकादश मे कोई बदलाव नहीं किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार तीसरे टेस्ट में समान अंतिम एकादश के साथ उतरेगी। कोच जस्टिन लैंगर स्थिर एकादश तैयार करने की कोशिशों में जुटे हैं और हाल में दो टेस्ट की सीरीज में पाकिस्तान को रौंदने के बाद उन्हें टीम में बदलाव करने का कोई कारण नजर नहीं आता। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने हालांकि कहा है कि मेलबर्न और सिडनी में होने वाले अगले दो टेस्ट के लिए टीम में बदलाव किया जा सकता है। टीम इस प्रकार है- टिम पेन (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जो बर्न्स, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, ट्रेविस हेड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2rAwngC

No comments:

Post a Comment