Friday, December 27, 2019

BBL: डेब्यू पर ही बैकफायर हुई 'स्टेनगन', हार गई टीम

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के फास्ट बोलर बेसब्री के साथ अपने बिग बैश लीग में अपने डेब्यू का इंतजार कर रहे थे। ग्लेन मैक्सवेल की कप्तानी वाली टीम मेलबर्न स्टार्स के लिए शुक्रवार को स्टेन को जब डेब्यू का मौका मिला तो विरोधी टीम ऐडिलेड स्ट्राइकर्स के बल्लेबाज जेक वेदराल्ड ने उनकी खुशी को मैदान पर आते ही फीका कर दिया। मेलबर्न के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने यहां टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला लिया था। जैसे ही पारी का दूसरा ओवर फेंकने के लिए मैक्सवेल ने डेल स्टेन को गेंद थमाई तो स्टेन की स्टेनगन यहां रिवर्स मोड पर दिखी। कप्तान को उम्मीद थी कि अपनी घातक बोलिंग के लिए मशहूर डेल स्टेन यहां विरोधी टीम पर हमला बोलकर टीम को कामयाबी दिलाएंगे लेकिन यह हमला विरोधी टीम ने ही स्टेन की बोलिंग पर कर दिया। अपने पहले ओवर की पहली गेंद को स्टेन ने उम्मीद के मुताबिक डॉट फेंकी थी। लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने स्टेन के डेब्यू की खुशी को फीका कर दिया। ऐडिलेड स्ट्राइकर्स के ओपनिंग बल्लेबाज जेक वेदराल्ड ने स्टेन की लगातार दो गेंदों (दूसरी औ तीसरी) पर 2 छक्के उड़ाए और इसके बाद अगली दो गेंदों (चौथी और 5वीं) पर दो करारे चौके लगाकर ओवर से 20 रन बटोर लिए। ओवर की अंतिम गेंद को भी वेदराल्ड बाउंड्री के पार भेजना चाहते थे लेकिन वह अपना शॉट मिसटाइम कर गए और मिड ऑन पर खड़े कप्तान मैक्सवेल ने यहां वेदराल्ड का कैच पकड़कर स्टेन को राहत दे दी। इसके बाद स्टेन ने अपनी लय को पकड़ा और मैच में अन्य 2 ओवरों में कसी हुई बोलिंग भी की। पहले ओवर में 20 रन देने के बाद स्टेन ने अगले दो ओवर में कुल 9 रन ही खर्च किए। इस तरह डेल स्टेन ने 3 ओवर में 29 रन देकर एकमात्र विकेट अपने नाम किया। ऐडिलेड स्ट्राइकर्स ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 174 रन बनाए। कप्तान मैक्सवेल की शानदार पारी के बावजूद मेलबर्न स्टार्स 5 रन से यह मैच हार गई। वह 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 169 रन ही बना पाई। मैक्सवेल ने 25 बॉल की अपनी पारी में 1 चौके और 4 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। उन्हें पीटर सिडल ने बोल्ड कर अपना शिकार बनाया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2EWaefI

No comments:

Post a Comment