मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के पेसर जोश हेजलवुड न्यू जीलैंड के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण हेजलवुड इस टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे। पर्थ में सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दौरान हेजलवुड को चोट लग गई जिसके बाद वह इस पिंक बॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन के बाद नहीं खेले। पढ़ें, स्कैन से जानकारी मिली है कि हेजलवुड को 'लो ग्रेड' हैमस्ट्रिंग चोट है। वह पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन के नाइट सेशन के दौरान चोटिल हो गए थे और केवल 8 गेंद ही फेंक सके। लैंगर ने बताया कि उनकी जगह 26 दिसंबर से मेलबर्न में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाएगा, यह सिलेक्टर फैसला करेंगे। जेम्स पैटिंसन और माइकल नेसर टेस्ट टीम में रिजर्व सीमर हैं। सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36wWX92
No comments:
Post a Comment