Friday, December 27, 2019

कनेरिया ने दिखाया पाक का असली चेहरा: गंभीर

नई दिल्ली पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा भाजपा सांसद ने शुक्रवार को कहा कि हिंदू होने के कारण साथी खिलाड़ियों का बुरा बर्ताव झेलने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर के इस बयान ने पाकिस्तान का असली चेहरा दिखा दिया है । गंभीर ने कहा, ‘भारत में मोहम्मद अजहरूद्दीन जैसे कप्तान हुए हैं जो लंबे समय तक कप्तान रहे। यह उस देश में हो रहा है जिसके कप्तान इमरान खान खुद क्रिकेटर रहे हैं।’उन्होंने कहा, ‘कनेरिया ने अपने देश के लिए इतने टेस्ट खेले हैं । इसके बावजूद उसे यह सब झेलना पड़ा तो यह शर्मनाक है।’ पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने दावा किया था कि उनके साथी खिलाड़ी कनेरिया के साथ कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने पक्षपातपूर्ण बर्ताव किया और उसके साथ खाना भी नहीं खाते थे क्योंकि वह हिंदू था। कनेरिया ने उनके दावे का समर्थन करते हुए कहा था, ‘शोएब भाई महान खिलाड़ी हैं। वह गेंदबाजी की तरह बातें भी खरी-खरी करते हैं। जब मैं खेलता था तो इन मसलों पर बोलने की हिम्मत नहीं थी लेकिन शोएब भाई के बयान के बाद अब आ गई है। उन्होंने , इंजी भाई (इंजमाम उल हक), मोहम्मद युसूफ और यूनिस भाई ने भी हमेशा मेरा साथ दिया।’ उन्होंने कहा, ‘जिन्होंने मेरा साथ नहीं दिया, मैं जल्दी ही उनके नामों का खुलासा करूंगा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZpVJKE

No comments:

Post a Comment