गौरव गुप्ता, मुंबईमुंबई के पूर्व टेस्ट क्रिकेटरों के लिए चीजें लगातार बेहतर होती जा रही हैं। मुंबई क्रिकेट असोसिएशन () के चुनावों में पहली बार स्वतंत्र वोटर के रूप में मतदान करने के बाद उन्हें भारत और वेस्ट इंडीज के बीच तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनैशनल मैच के लिए दो अतिरिक्त टिकट मिलेंगे। भारतीय टीम वानखेड़े स्टेडियम में 11 दिसंबर को वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज का तीसरा और अंतिम टी20 मैच खेलेगी। एमसीए की एपेक्स काउंसिल की बैठक में गुरुवार को इस संबंध में कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं आया था, क्योंकि कुछ सदस्यों ने इसका विरोध किया था। बैठक में एमसीए के पदाधिकारियों - अध्यक्ष विजय पाटिल, उपाध्यक्ष अमोल काले और कोषाध्यक्ष जगदीश हचरेकर - और एपेक्स काउंसिल के कुछ सदस्यों ने इस मैच के लिए मुंबई के पूर्व टेस्ट क्रिकेटरों को अपने टिकट का हिस्सा देने की पेशकश की। देखें, इन पूर्व टेस्ट क्रिकेटरों में दिग्गज बल्लेबाज , पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर और पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान, अजीत अगरकर और राजू कुलकर्णी शामिल हैं। राजू कुलकर्णी ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'यह अच्छी बात है, हालांकि अभी शुरुआत है। पूर्व क्रिकेटरों को इससे अच्छा अनुभव होगा। एपेक्स काउंसिल में पूर्व क्रिकेटरों को भी शामिल करना चाहिए, क्योंकि शायद ही किसी को जगह मिली हो, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। असोसिएशन को अपने क्रिकेट मामलों में उन्हें शामिल करना चाहिए।' इससे पहले, मुंबई के पूर्व टेस्ट क्रिकेटरों को केवल एक ही पास की अनुमति दी गई थी। रिटायर्ड जजों, हेमंत गोखले और वीएम कनाडे, की दो सदस्यीय समिति (सीओए), जो पिछले साल छह महीने के लिए प्रभारी थे, ने पूर्व क्रिकेटरों के पास को बढ़ाकर 2 किया था। एपेक्स काउंसिल का हर सदस्य 25 टिकटों का हकदार है और यह प्रस्ताव दिया गया है कि इस बार पूर्व टेस्ट क्रिकेटरों के लिए 80 टिकट अलग से रखे जाएंगे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34ZiIy6
No comments:
Post a Comment