Monday, December 23, 2019

'भारत में अधिक खतरा': पीसीबी प्रमुख पर को लताड़ा

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के वाइस प्रेजिडेंट ने पीसीबी के अध्यक्ष के उस बयान का करारा जवाब दिया है, जिसमें पाक बोर्ड प्रमुख ने कहा था कि भारत में उनके देश से ‘अधिक सुरक्षा खतरा’ है। वर्मा ने कड़े लहजे में कहा कि उन्हें (एहसान मनी) को सबसे पहले अपने देश को देखना चाहिए। बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एहसान मनी ने यह बयान श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद सोमवार दिया था। मनी के बयान पर भड़के महिम ने एएनआई से कहा- हम अपने देश की सुरक्षा करने में सक्षम हैं। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक काफी समय से खराब चल रहे हैं। सीमा पर पाकिस्तान फौज आए दिन सीजफायर का उलंघन करती रहती है। दूसरी ओर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, क्रिकेटर और सरकार की ओर से अक्सर इस तरह की बयानबाजी होती रहती है। क्या था मनी का बयान, जिसपर है बवाल मनी ने अपने बयान में कहा था कहा, ‘हमने यह साबित किया कि पाकिस्तान सुरक्षित है, अगर कोई टीम यहां नहीं आ रही है तो उसे साबित करना होगा कि पाकिस्तान असुरक्षित है। आज के समय में पाकिस्तान की तुलना में भारत में सुरक्षा का ज्यादा खतरा है।’ बता दें कि श्रीलंका की क्रिकेट टीम पर 2009 में हुए आतंकवादी हमले के 10 साल बाद पाकिस्तान ने घरेलू सरजमीं पर टेस्ट सीरीज का आयोजन किया। इस दौरान किसी भी बड़ी टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया। उल्लेखनीय है कि आईसीसी के इस पूर्व अध्यक्ष ने श्रीलंका के पाकिस्तान दौरे को महत्वपूर्ण मोड़ करार दिया था। उन्होंने कहा था, ‘श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के सफल आयोजन के बाद अब किसी को भी पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था पर संदेह नहीं करना चाहिए। यह पाकिस्तान में टेस्ट क्रिकेट के पुनरुद्धार के लिए महत्वपूर्ण मोड़ है। दुनिया भर में पाकिस्तान की सकारात्मक छवि बनाने में मीडिया और प्रशंसकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’ बांग्लादेश नहीं जाना चाहता पाकिस्तान पाकिस्तान को अब तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैचों के लिए जनवरी में बांग्लादेश की मेजबानी करनी है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने हालांकि कहा है कि वे सुरक्षा करणों से पांच दिवसीय मैच नहीं खेलेंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3987vO2

No comments:

Post a Comment