Monday, December 2, 2019

उम्र की धोखाधड़ी में फंसा दिल्ली का क्रिकेटर, बैन

नई दिल्लीदिल्ली के अंडर-19 क्रिकेटर प्रिंस राम निवास यादव को उम्र संबंधी हेराफेरी के बाद ने बैन कर दिया है। पिछले दो महीनों में यह दूसरा मामला है जब दिल्ली का कोई क्रिकेटर उम्र संबंधी हेराफरी में पकड़ा गया है। प्रिंस पर आरोप है कि उनके दो बर्थ सर्टिफिकेट हैं। सीबीएसई द्वारा जारी प्रमाण पत्र में जन्मतिथि 10 जून 1996 है जबकि उन्होंने क्रिकेट बोर्ड को जो जन्म प्रमाणपत्र सौंपा है उसमें जन्मतिथि 12 दिसंबर 2001 है। बीसीसीआई ने जांच करवाने के बाद उन पर तत्काल प्रभाव से 2020-21 और 2021-22 के घरेलू सीजन में खेलने पर पाबंदी लगा दी है। पढ़ें, और नाम आएंगे सामनेनवभारत टाइम्स ने जब प्रिंस से इस बारे में पूछा तो उनका कहना था,'मुझे नहीं पता कि किस तरह का बैन मेरे ऊपर लगाया गया है लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि मैंने बहुत जल्दी तरक्की की है जिसके चलते कुछ लोग मेरे पीछे पड़े हुए हैं।' डीडीसीए के एक अधिकारी के मुताबिक बीसीसीआई ने ईमेल के जरिए उन्हें प्रिंस पर कार्रवाई करने की जानकारी दी है। एक सूत्र ने यह भी बताया कि अगले कुछ दिनों में कुछ और खिलाड़ियों पर इसी मामले में कार्रवाई हो सकती है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Pd5ebw

No comments:

Post a Comment