नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया में जारी बिग बैश लीग (BBL) का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विडियो में एक खिलाड़ी हवा में गुलाटी लगाते दिख रहा है, जिसे जिम्नैस्ट में समरसॉल्ट कहते हैं। खिलाड़ी का नाम है और वह टूर्नमेंट होबार्ट हरिकेंस की ओर से खेल रहे थे। मैच में उन्होंने शुक्रवार को सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ महज 12 रन देकर 4 विकेट झटके। अफगानिस्ता के महज 19 वर्षीय इस गेंदबाज ने दर्शनीय गुलाटी पारी के 10वें ओवर में उस वक्त लगाया जब टॉम करन को महज 1 रन पर चलता कर दिया। इसके बाद उन्होंने समरसॉल्ट लगाते हुए विकेट का जश्न मनाया। समरसॉल्ट उन्होंने इतना बेहतरीन किया कि लगा मानो वह क्रिकेटर नहीं, बल्कि कोई जिम्नैस्ट हों। मैच की बात करें तो होबार्ट ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 129 रन बनाए थे। उसके लिए डार्सी शॉर्ट ने 40 गेंदों में 5 चौके और एक छक्का की मदद से 51 रन बनाए थे। जवाब में बैटिंग करने उतरी सिडनी सिक्सर्स टीम को शुरुआत झटके लगे, जिसकी वजह से छोटा स्कोर भी पहाड़ सरीखा हो गया। उसकी ओर से सबसे अधिक जोश फिलिप ने 22 गेंदों में 24 रन बनाए। उनके अलावा सिल्क और मैनेंटी ने 22-22 और विंस ने 18 रन की पारी खेली। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक होबार्ट के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका और टीम 18.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 104 रन ही बना सकी। होबार्ट के लिए सबसे अधिक कैस ने 4 विकेट झटके, जबकि जेम्स फॉक्नर और मिलेंको ने 2-2 विकेट अपनी झोली में डाले। कैस को करिश्माई बोलिंग के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Q3xDky
No comments:
Post a Comment