नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी ने भारतीय पेस अटैक के मुख्य गेंदबाज को 'बेबी बोलर' क्या करार दिया। रज्जाक के इस बयान पर बुमराह के फैन्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया है। सोशल मीडिया पर के इस बयान की खूब खिंचाई की जा रही है। कई फैन्स ने कहा है कि रज्जाक ऐसे अटपटे जोक सुनाने के शुरू से ही खूब आदी रहे हैं। क्रिकेट पाकिस्तान के साथ एक बातचीत में इस पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने बुमराह पर पूछे गए सवाल पर कहा, 'बुमराह मुझे बोलिंग करते तो वे ही दबाव में होते और उन्हें मैं अपने चिर-परिचित अंदाज में खेलकर आसानी से रन बनाता।' रज्जाक से सवाल किया गया था कि अगर बुमराह के सामने आपको आखिरी ओवर में 15 रन चाहिए होते तो आपकी क्या रणनीति होती? इसके जवाब में इस पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कहा, 'मैंने दुनियाभर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों का सामना किया है। मुझे बुमराह को खेलने में कोई परेशानी नहीं होती।' उन्होंने कहा, 'मुझे गेंदबाजी करते हुए दबाव बुमराह पर ही होता। जब आप ग्लेन मैक्ग्रा, वसीम अकरम और शोएब अख्तर जैसे गेंदबाजों का सामना कर चुके होते हैं तो आपको काफी आत्मविश्वास मिलता है। ऐसे में बुमराह मेरे लिए 'बेबी बोलर' ही होंगे। मैं आराम से उनका सामना करता। उन्हें भी पता होता है कि मैंने अपने दौर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों का सामना किया है।' बता दें कि जसप्रीत बुमराह को इन दिनों हर कोई खतरनाक बोलर मान रहा है। बुमराह की तारीफ इस दौर के टॉप बल्लेबाज ही नहीं बल्कि संन्यास ले चुके कई पूर्व सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों ने भी उन्हें घातक गेंदबाज बताया है। लेकिन रज्जाक का ऐसा न मानना उन पर भारी पड़ा है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने रज्जाक के इस बयान को जोक ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामित किया है। वहीं कुछ फैन्स ने रज्जाक के ऐसे ही कुछ पुराने विवादास्पद बयानों की याद दिलाई है। इस फैन रज्जाक के एक पुराने बयान को शेयर करते हुए लिखा, 'अब्दुल रज्जाक ऐसे दोस्त हैं, जो हमेशा ऐसे चुटकुले सुनाकर चाहते हैं कि लोग उन पर हमेशा हंसे।' इस फैन ने लिखा, 'रज्जाक मत कर मजाक' इस फैन ने लिखा, 'पता था मुझे, साल के अंत में जोक ऑफ द ईयर का अवॉर्ड लेने आ जाओगे।' इस फैन ने रज्जाक को 2011 वर्ल्ड कप की याद दिला दी। इन्होंने लिखा, '2011 वर्ल्ड कप में मुनफ पटेल की गेंद पर यह खिलाड़ी तब बोल्ड हो गया, जब मुनफ ने 116 किमी./घंटे की रफ्तार से बॉल फेंकी थी।' फैन ने आगे लिखा किअब जनाब बुमराह को कह रहे हैं कि वह उनके सामने बेबी बोलर हैं, ये जहां चाहते वहां उसे मार सकते थे और बुमराह इनके सामने दबाव में होते।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ri0w41
No comments:
Post a Comment