नई दिल्लीपिछले तक के सदस्य रहे ने मानसिक स्वास्थ्य कारणों से क्रिकेट से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक ले लिया। घरेलू सर्किट में मध्य प्रदेश के लिए खेलने वाले 22 बरस के बिड़ला ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘यह कड़ी मेहनत, समर्पण और साहस भरा सफर रहा जो मैं यहां तक पहुंचा। खेल से जुड़ी चिंताओं से निपटना अब थोड़ा मुश्किल हो रहा है।’ देश के प्रमुख व्यवसायियों में शुमार कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमान ने कहा कि उन्होंने अब तक खेलने की कोशिश की लेकिन अब मानसिक स्वास्थ्य का मसला अहम हो गया है। मध्यप्रदेश के लिए जूनियर वर्ग में खेलने वाले बिड़ला 2017 में रणजी सीनियर टीम से जुड़े। उन्होंने नौ प्रथम श्रेणी मैच और चार लिस्ट ए मैच खेले। उन्होंने सीके नायुडू ट्रोफी में तीन शतक समेत 602 रन बनाए। वह 2018 से 2020 तक दो सत्र में रॉयल्स का हिस्सा रहे, लेकिन कोई मैच नहीं खेल सके। उन्होंने नीलामी से पहले फ्रैंचाइजी ने रिलीज कर दिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल, निक मेडिनसन और विल पुकोवस्की ने भी मानसिक स्वास्थ्य कारणों से क्रिकेट से ब्रेक लिया था
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34OYp5L
No comments:
Post a Comment