Friday, December 20, 2019

मैच से पहले विराट की सेल्फी, मस्ती में टीम इंडिया

नई दिल्ली भारतीय टीम इन दिनों वेस्ट इंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज खेल रही है। दो मैचों के बाद सीरीज 1-1 से बराबर है और सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच रविवार को कटक के बारामती स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बीच कप्तान ने टीम के कुछ खिलाड़ियों के साथ अपने खाली समय की दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। दोनों तस्वीरों में विराट ने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ सेल्फी ली है। विराट द्वारा पोस्ट की गई इन तस्वीरों में खिलाड़ी अपने खाली समय में कूल अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। विराट ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए मस्ती भरा कैप्शन भी लिखा है। अपने कैप्शन में विराट ने लिखा, 'एक खाली दिन और दोपहर में लड़कों के साथ वही करते हुए जो हमें चाहिए।' इसके साथ ही विराट ने हंसते हुआ इमोजी भी बनाया है। इन तस्वीरों में कुछ खिलाड़ी होटल गार्डन में धूप सेंक रहे हैं तो वहीं कुछ खिलाड़ी पूल बाथ के बाद नाश्ता ले रहे हैं। विराट के पहली सेल्फी में केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल नजर आ रहे हैं। दूसरी सेल्फी में विराट के साथ ऋषभ पंत, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर और युजवेंद्र चहल नजर आ रहे हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Zd4Pdt

No comments:

Post a Comment