Saturday, December 14, 2019

पाक अंपायर ने दौड़कर लपका हैट, विडियो वायरल

नई दिल्लीमैदान पर खिलाड़ियों और अंपायर के बीच काफी बातचीत देखने को मिलती है लेकिन ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के बीच पर्थ टेस्ट के दौरान एक 'खेल' देखने को मिला। पाकिस्तानी अंपायर और ऑस्ट्रेलिया के मार्कस लाबुशाने 'फ्रिसबी' खेलते नजर आए। पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के बीच सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन अलीम डार ने जिस अंदाज में हैट को लपका, वह विडियो वायरल हो रहा है। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने इस विडियो क्लिप को शेयर किया। पढ़ें, 51 वर्षीय अलीम डार ने हैट को दौड़कर गिरने से पहले लपका। ऐसा लगा जैसे दोनों 'फ्रिसबी' खेल रहे हों। ऑप्टस स्टेडियम में इसका रीप्ले भी काफी बार दिखाया गया। दरअसल. लाबुशाने ने फील्डिंग के दौरान अपना हैट उनकी ओर फेंका था, जिसे उन्होंने गिरने नहीं दिया। डार का वर्ल्ड रेकॉर्डइससे पहले डार ने गुरुवार को सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में अंपायरिंग का वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया। उन्होंने वेस्ट इंडीज के अंपायर स्टीव बकनर को पीछे छोड़ा। बकनर ने 128 टेस्ट में अंपायरिंग की थी जबकि डार ने पर्थ टेस्ट में मैदान पर उतरकर खास उपलब्धि अपने नाम की। अंपायर के तौर पर डार का यह उनका 129वां टेस्ट मैच है। उन्होंने अंपायरिंग करियर की शुरुआत 2003 में इंग्लैंड- बांग्लादेश के बीच ढाका में खेले गए मैच से की थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2PnTUur

No comments:

Post a Comment