Saturday, December 14, 2019

पोलार्ड बोले, धोनी हैं सबसे स्मार्ट 'क्रिकेट ब्रेन'

नई दिल्लीटीम इंडिया के पूर्व कप्तान भले ही पिछले कुछ समय से क्रिकेट मैदान से दूर हैं लेकिन उनके चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं जिनमें कई क्रिकेटर भी शामिल हैं। वेस्ट इंडीज के कप्तान कायरन पोलार्ड भी उनमें से एक हैं, जो धोनी की क्रिकेट क्षमता को बेहद पसंद करते हैं। 68 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके पोलार्ड ने एक सवाल के जवाब में कहा कि धोनी के पास सबसे 'स्मार्ट क्रिकेट' दिमाग है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक विडियो क्लिप में जब पोलार्ड से पूछा गया कि उस क्रिकेटर का नाम बताएं जो सबसे 'स्मार्ट क्रिकेट ब्रेन' रखता हो तो उन्होंने धोनी और श्रीलंका के महेला जयवर्दने का नाम लिया। धोनी ने इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप-2019 के सेमीफाइनल के बाद से कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला है। पढ़ें, भारत को बताया दूसरी फेवरिट टीमपोलार्ड ने ईमानदारी से जवाब दिया कि वह वेस्ट इंडीज के बाद दूसरी फेवरिट टीम भारत को मानते हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि उनकी नजर में धुरंधर क्रिस गेल ही टी20 में पहला दोहरा शतक लगा सकते हैं। 'बोलर का कंधा लगा तो ध्यान नहीं दूंगा' विडियो क्लिप में कायरन पोलार्ड से सवाल किया गया, यदि बोलर का कंधा रन लेते समय उनके लगा तो वह क्या करेंगे तो उन्होंने कहा कि वह कॉन्टैक्ट नहीं करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि ड्वेन ब्रावो बच्चों के बीच सबसे मशहूर विंडीज क्रिकेटर हैं। गाबा में सिक्स सबसे मुश्किलजब उनसे पूछा गया कि अगर वह पीएचडी करते हैं तो उसका विषय क्या होगा तो पोलार्ड ने कहा, लोगों के दिमाग को पढ़ना। जब विंडीज के इस धुरंधर से पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है जो लोग उनके बारे में सबसे ज्यादा पसंद करते हैं तो उन्होंने कहा- सिक्स हिटिंग पॉवर। उन्होंने साथ ही बताया कि ऑस्ट्रेलिया में ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में सिक्स लगाना सबसे ज्यादा मुश्किल है। पढ़ें, कप्तानी में भारत से हारे टी20 सीरीज32 वर्षीय पोलार्ड फिलहाल भारत के खिलाफ उसी की मेजबानी में टी20 और वनडे सीरीज में वेस्ट इंडीज की कप्तानी संभाल रहे हैं। हालांकि 3 मैचों की टी20 सीरीज में उनकी कप्तानी में विंडीज टीम को 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते हैं और उन्होंने इस टीम की जीत में कई बार अहम भूमिका निभाई।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2PFtCm0

No comments:

Post a Comment